गोपालगंज: विजयीपुर प्रखंड में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि
गोपालगंज: विजयीपुर प्रखंड के भिन्न -भिन्न पंचायतों के शक्ति केन्द्रों में बेलवा पंचायत के खजुहा कलां, जगदीशपुर खिरिडीह सहित विभिन्न बूथो पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई। मां भारती के महान सपूत, एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर उनके तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित कर भाजपाइयों ने श्रद्धांजली दी।
उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष सोनू लाल श्रीवास्तव ने कहा कि एकात्म मानववाद के प्रणेता और अंत्योदय के जनक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी थे।उनका एक ही नारा था कि समाज में अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का विकास कैसे हो। कार्यक्रम के बाद पन्ना प्रमुख का गठन,सरल एप्प डाउनलोड सहित विभिन्न सांगठनिक कार्य किए गये।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष मृत्युंजय उर्फ सोनू लाल श्रीवास्तव, केवल पटेल,मन्सा सिंह,सोनू पांडेय, मुरलीधर मिश्र, अनुराग शुक्ला, बुलेट चमार, सुशील मिश्र, आलोक मिश्रा, पिंटू मिश्रा सहित कई लोग शामिल रहे।