गोपालगंज: उत्पाद विभाग की टीम ने बलथरी चेकपोस्ट पर शराब के नशे में 28 लोग को किया गिरफ्तार
गोपालगंज: शनिवार की देर शाम कुचायकोट थाना क्षेत्र के बलथरी चेकपोस्ट पर उत्पाद विभाग द्वारा लगातार चलाए जा रहे शराब जांच अभियान में उत्पाद पुलिस द्वारा 323 लोगों की जांच की गई जिसमें 28 लोगों में शराब पीने की पुष्टि हुई। जिसके बाद सभी पियक्कड़ो को गिरफ्तार कर लिया गया और उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर रविवार को अग्रतर कार्रवाई हेतु न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
उत्पाद निरीक्षक प्रकाश चंद्र ने बताया की विभागीय निर्देशों के आलोक में प्रतिदिन की तरह शनिवार की देर शाम बलथरी चेक पोस्ट पर ब्रेथ एनालाइजर मशीन के सहयोग से शराब जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान के क्रम में उत्तर प्रदेश के तरफ से आने वाले 323 लोगों की जांच पड़ताल की गई। इस जांच के क्रम में 28 लोगों के शराब पीने की पुष्टि हुई। जिसके बाद उन सभी को गिरफ्तार कर लिया गया। रविवार को प्राथमिकी दर्ज करने के बाद गिरफ्तार सभी आरोपितों को अग्रतर कार्रवाई हेतु न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।