गोपालगंज

गोपालगंज: नववर्ष पर जश्न मना कर लौट रहे 38 लोगों को उत्पाद विभाग ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार

गोपालगंज और यूपी का बार्डर लगा हुआ है। जिसका फायदा उठाकर कुछ लोग नए साल का जश्न शराब पीकर मनाने के लिए यूपी चले गए। वहां तो उन लोगों ने खूब पार्टी की और धमाल मचाकर इन्जॉय किया। लेकिन उन्हें नहीं पता था कि जब वे शराब के नशे में लौंटेगे तो उत्पाद विभाग की टीम इंतजार कर रही है। गोपालगंज में चेकिंग के दौरान करीब 38 शराबियों को कुचायकोट थाना क्षेत्र के बल्थरी चेक पोस्ट से गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए शराबियों के खिलाफ उत्पाद विभाग द्वारा उत्पाद अधिनियम के तहत कार्यवाई करने में जुट गई है।

बताया जाता है की रविवार की देर शाम कुचायकोट थाना क्षेत्र के बलथरी चेकपोस्ट पर उत्पाद विभाग द्वारा लगातार चलाए गए जांच अभियान में नव वर्ष पर उत्तर प्रदेश की तरफ से जश्न मना कर लौट रहे थे। रविवार की शाम को शराब के नशे में उत्पाद पुलिस ने 38 लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए लोगों में शराब पीने की पुष्टि होने के बाद उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर सोमवार न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

उत्पाद निरीक्षक प्रकाश चंद्र ने बताया की विभागीय निर्देशों के आलोक में प्रतिदिन की तरह रविवार की देर शाम बलथरी चेक पोस्ट पर ब्रेथ एनालाइजर मशीन के सहयोग से जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान के क्रम में उत्तर प्रदेश के कुशीनगर और अन्य जगहों से नव वर्ष पर जश्न मना कर आने वाले तमाम वाहन चालकों तथा अन्य लोगों की जांच पड़ताल की गई। इस जांच के क्रम में 38 लोगों के शराब पीने की पुष्टि हुई। जिसके बाद उन सभी को गिरफ्तार कर लिया गया। सोमवार को प्राथमिकी दर्ज करने के बाद सभी आरोपितों को अग्रतर कार्रवाई हेतु न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!