गोपालगंज

गोपालगंज: बलथरी चेक पोस्ट पर चलाया गया वाहन जांच अभिया, वसूला गया 21500 रुपया का जुर्माना

गोपालगंज के कुचायकोट थाना क्षेत्र के बलथरी चेक पोस्ट के पास शनिवार को परिवहन विभाग द्वारा जागरूकता वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान में मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से 21500 रुपए का जुर्माना वसूला गया।

विदित हो कि परिवहन विभाग द्वारा वाहन चालकों में आवश्यक नियम पालन में विशेष कर प्रदुषण, हेलमेट, सीट बेल्ट, इंश्योरेंस के लिए जागरूकता के उद्देश्य से शनिवार को मोबाइल पदाधिकारी बसंत कुमार के नेतृत्व में बलथरी चेक पोस्ट पर वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस जांच अभियान में कार, बाइक, छोटे वाहनों से लेकर बड़े वाहनों तक की जांच पड़ताल की गई। इस जांच अभियान के दौरान वाहन संचालन में नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों से तय नियमों के अनुसार जुर्माने की राशि वसूल की गई। इस अभियान में मोबाइल पदाधिकारी बसंत कुमार के द्वारा 10 गाड़ियों से 21500 रुपए का जुर्माना वसूला गया।

मोबाइल पदाधिकारी ने बताया की वाहनों की यह जांच अभियान प्रत्येक शनिवार को चलाया जाता है। साथ ही जिन लोगों द्वारा नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। उनसे जुर्माने की राशि भी वसूल की जा रही है।और यह जागरूकता अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!