गोपालगंज

गोपालगंज: बलथरी चेकपोस्ट पर उत्पाद विभाग ने 26 लोगों को शराब के नशे में किया गिरफ्तार

गोपालगंज: बुधवार की देर शाम कुचायकोट थाना क्षेत्र के बलथरी चेकपोस्ट पर उत्पाद विभाग द्वारा लगातार चलाए जा रहे जांच अभियान के दौरान 26 लोगों को शराब के नशे में गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए लोगों के शराब पीने की पुष्टि होने के बाद उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें अग्रतर कार्रवाई हेतु न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

उत्पाद निरीक्षक प्रकाश चंद्र ने बताया की विभागीय निर्देशों के आलोक नोडल रेड चलाकर बुधवार की देर शाम बलथरी चेक पोस्ट पर ब्रेथ एनालाइजर मशीन के सहयोग से जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान के क्रम में उत्तर प्रदेश के तरफ से आने वाले तमाम वाहन चालकों तथा अन्य लोगों की जांच पड़ताल की गई ।इस जांच के क्रम में 26 लोगों के शराब पीने की पुष्टि हुई ।जिसके बाद उन सभी को गिरफ्तार कर लिया गया। वही गुरुवार को प्राथमिकी दर्ज करने के बाद गिरफ्तार सभी आरोपितों को अग्रतर कार्रवाई हेतु न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!