गोपालगंज

गोपालगंज: भोपतपुर की लड़की का सीनियर नेशनल खो खो टीम में चयन होने पर लोगों में खुशी

गोपालगंज के कटेया प्रखंड के भोपतपुर निवासी शुभम कुमारी का सीनियर नेशनल खो-खो टीम में चयन होने पर लोगों में खुशी का माहौल है।क्षेत्र के तमाम बुद्धिजीवी लोगों ने बधाइयां दी हैं।

बताया जाता है कि 20 से 24 नवंबर तक जिला स्पोर्ट्स कंपलेक्स ओसमानाबाद महाराष्ट्र में आयोजित 55 वीं सीनियर नेशनल खो-खो चैंपियनशिप 2022-23 में भाग लेने के लिए बिहार से पुरुष एवं महिला वर्ग के खिलाड़ी गए हुए हैं। जिसमें प्रखंड के रामदास बगही पंचायत अंतर्गत भोपतपुर गांव निवासी सरवन यादव के पुत्र शुभम कुमारी यादव का नाम शामिल है। बता दे कि सुमन कुमारी बच्चन मिश्र उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बगही से मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद उत्तराखंड के नैनीताल से अपनी पढ़ाई कर रही हैं।जहां उनका चयन एनसीसी में हुआ। जिसके बाद वह खो खो टीम की सदस्य बन गई। खिलाड़ियों का चयन प्रक्रिया भागलपुर में आयोजित की गई थी।जिसमें शुभम कुमारी का चयन हुआ। इसकी जानकारी गोपालगंज खो-खो एसोसिएशन के सचिव सह कोच विनीत कुमार शर्मा एवं सहयोगी पिंटू कुमार गुप्त ने दिया।शुभम कुमारी के चयन की जानकारी होने पर डॉक्टर अशोक गुप्ता,अमरेश राय, सुरेंद्र राय,कौशल किशोर मिश्र सहित प्रखंड के तमाम बुद्धिजीवी लोगों ने बधाइयां दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!