गोपालगंज

गोपालगंज: सुबह घर से निकले एक 45 वर्षीय व्यक्ति का शव पुलिस ने एक पोखरे से किया बरामद

गोपालगंज नगर थाना क्षेत्र के भीतभेरवा गांव के वार्ड नम्बर 10 स्थित एक पोखरे से एक 45 वर्षीय व्यक्ति का शव पुलिस ने बरामद किया है। फिलहाल बरामद शव को पुलिस ने अपने हिरासत में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक की पहचान भीतभेरवा ग़ांव वार्ड नम्बर 8 निवासी स्व झुमन राम के बेटा मोहन राम के रूप में कि गई।

घटना के बारे में बताया जाता है कि मृतक मोहन राम गुरुवार की सुबह घर से निकला था लेकिन वह देर शाम तक भी अपने घर नही पहुंचा जिससे उसके परिजनों को चिंता सताने लगी। परिजन काफी खोजबीन किये लेकिन कही पता नही चल सका। इसी बीच स्थानीय लोगो द्वारा उसकी खोजबीन की जा रही थी तभी उसका शव भीतभेरवा वार्ड नम्बर 10 में स्थित तलाब में देख कर पुलिस को सूचित किया गया।

सूचना पाकर मौकेपर पहुँची पुलिस ने शव को पोखरे से बाहर निकाला और उसके पोस्टमार्टम के लिए शव को सदर अस्पताल भेज दिया। बताया जाता है की मृतक पेशे से एक मजदूर था और अपने पत्नी के साथ रहता था कोई संतान नही है। पत्नी भी मानसिक रूप से विक्षिप्त थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!