गोपालगंज

गोपालगंज में बारिश के पानी बहाने को लेकर हुए विवाद को सुलझाने गए मुखिया पति पर हुई फायरिंग

गोपालगंज के जादोपुर थाने के मंगुरहा गांव में बारिश के पानी बहाने को लेकर विवाद को सुलझाने गए मुखिया पति पर फायरिंग की गई। जिसमें मुखिया पति बाल-बाल बच गए। पुलिस ने फायरिंग करने वाले बदमाश को देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया।

बताया गया है कि गांव के रमेश सरह, प्रिंस कुमार व निर्मला देवी के पड़ोस के लोगों से जमीन का विवाद चल रहा था। बुधवार की सुबह जमीन विवाद को सुलझाने के लिए पंचायत के मुखिया पति रंजय सिंह समेत अन्य लोग मौके पर पहुंचे थे। इस बीच फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान दोनों पक्षों में हुई मारपीट में तीन लोग जख्मी हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद फायरिंग करने करने वाले युवक को पकड़ने के लिए नगर, जादोपुर, विश्वंभरपुर समेत अन्य थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किया गया युवक जादोपुर थाने के मंगुरहा गांव के निवासी विजय सिंह बताया गया है। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मारपीट में घायल लोगों को सदर अस्पताल में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। मारपीट में घायलों ने बताया कि लाठी-डंडे व धारदार हथियार से हमला कर पड़ोस के लोगों ने घटना को अंजाम दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!