गोपालगंज

गोपालगंज: रवि महोत्सव का हुआ आयोजन, किसानों को वैज्ञानिक ढंग से खेती करने के सिखाए गए गुर

गोपालगंज के कटेया प्रखंड स्थित ई-किसान भवन परिसर में शनिवार को रवि महोत्सव का आयोजन किया गया। जहां किसानों को वैज्ञानिक ढंग से खेती करने की तरीकों की जानकारी दी गई।

विभागीय पदाधिकारी एवं कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ निनाद भट्ट द्वारा समसामयिक समस्याओं का निराकरण एवं संबंधित फसलों पर चर्चा किया गया।साथ ही पदाधिकारियों द्वारा फसल अवशेष प्रबंधन प्रणाली पर विशेष जोर दिया गया। इस दौरान किसानों को शून्य डीलर से गेहूं की बुवाई,तोरी सरसों की बुवाई एवं रोग प्रबंधन के विषय में कई जानकारियां दी गई। प्रखंड तकनीकी प्रबंधक कमलेश कुमार द्वारा टपक सिंचाई पद्धति एवं उधानित फसलों के बारे में जानकारी दी गई।बीटीएम धर्मपाल ओझा ने आत्मा के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि किसान आपस में समन्वय स्थापित कर कृषक हित समूह, खाद्य सुरक्षा समूह का गठन करते हुए आत्मा से प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं।साथ ही किसान पाठशाला के आयोजन में भाग ले सकते हैं।कृषि विज्ञान केंद सिपाया के वैज्ञानिक डॉ निनाद भट्ट द्वारा पशुओं के रोग एवं उन्नत दुग्ध उत्पादन के बारे में जानकारी दिए गई तो प्रखंड कृषि पदाधिकारी रमण प्रसाद श्रीवास्तव ने कृषि विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं के लक्ष्य एवं कार्यान्वयन की जानकारी से किसानों को अवगत कराया गया।

इस दौरान कृषि समन्वयक सुरेश सिंह, जितेंद्र तिवारी, मैनुद्दीन अंसारी, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक अखिलेश कुमार गुप्ता, पंकज कुमार, गुड्डू कुमार, किसान सलाहकार राधा कृष्ण चौबे, सत्य प्रकाश गोंड़, बृजपाल यादव,चंदेश्वर यादव,जिला परिषद विनय तिवारी,बीडीसी प्रतिनिधि मनिंद्र पांडेय, संदीप राय,जदयू प्रखंड अध्यक्ष नंदलाल मौर्य सहित सैकड़ों की संख्या में किसान और जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!