गोपालगंज

गोपालगंज: शराब तस्करों को पकड़ने निकली पुलिसकर्मियों से भरी नाव नदी में जा पलटी, एक की मौत

गोपालगंज के गंडक नदी में शराब तस्करों को पकड़ने गयी पुलिस कर्मियों की नाव हादसे की शिकार हो गयी है। घटना जादोपुर थाना क्षेत्र के राजवाही गांव के पास की है। नाव हादसे में एक पुलिसकर्मी का शव बरामद कर लिया गया है। जबकि दो पुलिसकर्मियों को बेहोशी की हालत में बाहर निकाला गया है और इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। मृतक जवान की पहचान राजेश कुमार के रूप में की गयी है। जो गया जिला के रहने वाले हैं और 2010 बैच के बिहार पुलिस के जवान थे। हादसे की खबर मिलते ही डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी, एसपी आनंद कुमार ने सदर अस्पताल में पहुंचकर पूरी जानकारी ली।

बताया जाता है की गोपालगंज में शराब पकड़ने जा रही पुलिस की नाव गंडक नदी में पलट गई। जिसमें 4 पुलिस कर्मी डूब गए। तीन पुलिस कर्मियों को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। वही एक पुलिस जवान की डूबकर मौत हो गई। मृतक का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। मृतक 36 वर्षीय डीएपी राजेश कुमार है जो गया जिले के डोभी थाना क्षेत्र का रहने वाला था और वर्तामान में यादोपुर थाने में तैनात था। आज बुधवार को शराब जांच के लिए नाव से गंडक नदी पारकर राजवाही गांव जा रहा था। तभी नाव पलट गई व चार पुलिस जवान डूबने लगे। तीन जवानों को स्थानीय लोगों की मदद से बचा लिया गया। वही 1 जवान राजेश कुमार की डूबकर मौत हो गई। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से गंडक नदी से बाहर निकाल लिया गया। वहीं हादसे की खबर मिलते ही डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी, एसपी आनंद कुमार ने सदर अस्पताल में पहुंचकर पूरी जानकारी ली। डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी ने बताया कि यादोपुर पुलिस को शराब तस्करी की सूचना मिली थी। जिसके बाद जांच के लिए पुलिस दल जा रही थी। तभी नाव अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें नाव सवार तीन पुलिस कर्मी डूब गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से दो लोगो को सुरक्षित निकाल लिया गया। वही एक सिपाही की मौत हो गई। शव को सदर अस्पताल में रखा गया है। परिजनों को सूचना दी गई है। उनके आने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर सलामी के बाद परिजनों को सौप दी जायेगी। वही डीएम ने कहा कि हादसे की जांच कराई जायेगी।

एसपी ने बताया कि पुलिस को गंडक नदी के रास्ते शराब की तस्करी का इनपुट मिला था, जिसके बाद नाव से पुलिस शराब तस्करों को पकड़ने के लिए गंडक नदी में उतरी थी। नाव पर कुल पांच पुलिसकर्मी सवार थे। गंडक नदी धार तेज होने की वजह से नाव हादसे की शिकार हो गयी। जिसमें तीन पुलिसकर्मी डूब गए। स्थानीय गोताखोरों की मदद से तीनों पुलिसकर्मियों को बाहर निकाला गया, जिसमें राजेश कुमार नाम के पुलिसकर्मी की मौत हो गयी है। उन्होंने बताया कि नाव हादसे के बाद पुलिसकर्मियों के हथियार को बरामद कर लिया गया है। हादसे के बाद मृतक जवान के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में लाया गया है। वहीं अन्य दो पुलिसकर्मियों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!