गोपालगंज

गोपालगंज: पद्मश्री मिलने के बाद पहली बार डॉ शांति राय पहुंची अपने गांव, लोगो ने किया जोरदार स्वागत

गोपालगंज के कटेया प्रखंड के ज्ञानेश्वर हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज गौरा परिसर मे जयंत राय फाउंडेशन कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया।

विदित हो की जयंत राय फाउंडेशन पद्मश्री डॉक्टर शांति राय और इनके परिजनों द्वारा संचालित किया जाता है। डॉक्टर शांति राय को भारत का चिकित्सा के क्षेत्र मे पद्म श्री सम्मान से सम्मानित किया गया है। जिसके बाद वो पहली बार अपने गांव पहुंची है। जिससे पूरे क्षेत्र मे खुशी का माहौल बना हुआ है।क्षेत्र के लोग डॉक्टर शांति राय का जोरदार स्वागत किया है।

जयंत राय फाउंडेशन द्वारा कटेया प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों से एक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन भी कराया गया। जिसमे चयनित प्रथम ,द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले छात्रों को प्रशस्ति पत्र ,मेडल और पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया। मौके पर एम एल सी राजीव कुमार उर्फ़ गप्पू बाबू,उत्तर प्रदेश तमकुही के बिधायक डाक्टर असीम कुमार, गोरेयाकोठी के विधायक देवेश कांत सिंह,भाजपा जिलाध्यक्ष बिनोद सिंह,भाजपा नेता उमेश प्रधान,पूर्व जिला पार्षद सदस्य नीरज कुमार सिंह उर्फ़ मुकुल राय,पंचदेवरी प्रखंड के पूर्व प्रमुख धनंजय राय ,हथुआ अनुमंडल पदाधिकारी,कटेया अंचलधिकारी प्रियंका सिंह,कटेया प्रखंड विकास पदाधिकारी धीरज कुमार दुबे,गोपालगंज की प्रसिद्ध महिला चिकित्सक डॉ सुमन कुमारी,डॉक्टर मनीष सिंह,जदयु नेता रितेश राय सहित जिले के कई गणमान्य लोगो ने इस मौके पर पद्म श्री डॉक्टर शांति राय को सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!