गोपालगंज

गोपालगंज: पंचदेवरी के नेहरूआ टोला में महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने को लेकर दिया गया प्रशिक्षण

गोपालगंज के पंचदेवरी प्रखंड के नेहरूआ टोला टाड़ गांव में अंतर्राष्ट्रीय महिला किसान दिवस के अवसर पर महिलाओ को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया।

इस अवसर पर बीटीएम धर्मपाल ओझा ने कार्यक्रम में आई हुई महिलाओं को संबोधित करते हुए बताया कि इस समय हमारे देश में महिलाएं कई क्षेत्रों में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। आप सब को भी अच्छी शिक्षा ग्रहण कर आगे बढ़ने की आवश्यकता है। साथ ही साथ अपने परिवार की खुशहाली के लिए घर परिवार के कार्य के साथ-साथ अपनी आय को बढ़ाने हेतु खेती से जुड़े हुए व्यवसाय जैसे मुर्गी पालन, बकरी पालन, डेयरी पालन कर अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकती हैं। उन्होंने आई हुई महिलाओं को खेती के साथ-साथ अन्य व्यवसाय अपनाने पर जोर दिया। जिससे उनकी माली हालत में सुधार हो सके। एटीएम प्रेमचन्द्र यादव ने अपने संबोधन में महिलाओं को अपने स्तर को बढ़ाने हेतु अपने घर पर अचार मुरब्बा एवं पापड़ चिप्स बना कर स्वरोजगार अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं। योजनाओं की जानकारी महिलाओं को मिले इसको लेकर प्रखंड स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है।

मौके पर रितेश यादव महिला किसान प्रवीण खातून, रीता देवी, संगीता देवी, असमीना खातून, संजना देवी, नसरीन परवीन, हेमलता देवी, पुष्पा देवी, संजना देवी आदि थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!