गोपालगंज

गोपालगंज में खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में ब्लास्ट करने से एक महिला की हुई दर्दनाक मौत

गोपालगंज में खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर ब्लास्ट करने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि परिवार के तीन सदस्य गंभीर रूप से झुलस कर जख्मी हो गए हैं। घटना जादोपुर थाना क्षेत्र के शुक्ला बलुवा टोला की है। मृतक महिला का नाम द्वारपति देवी है। वहीं, मृतक का पुत्र ओमप्रकाश वर्णवाल, इनकी पत्नी रूबी देवी और पुत्र सन्नी कुमार गंभीर रूप से झुलस गए हैं। जिन्हें सदर अस्पताल से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

बताया जाता है कि जादोपुर शुकुल टोला निवासी ओम प्रकाश बरनवाल के घर में रविवार की सुबह खाना बनाने के दौरान रेगुलेटर को खुला छोड़ दिया गया था। इस दौरान सिलेंडर से गैस रिसाव करने के बाद अचानक आग लग गई। जिसके बाद सिलेंडर ब्लास्ट कर गया। आग की चपेट में आने से दुर्गावती देवी, उनकी बहू रूबी देवी, ओम प्रकाश बरनवाल और रानी कुमारी झुलस गई। सभी झुलसे लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने दुर्गावती देवी को मृत घोषित कर दिया। आग से झुलसे आने तीन लोगों का प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें गोरखपुर रेफर कर दिया। हादसे की सूचना मिलने के बाद जादोपुर थाना प्रभारी विक्रम कुमार मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!