गोपालगंज

गोपालगंज: राजकीय नलकुपो के सफल संचालन के लिए एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

गोपालगंज जिला पदाधिकारी डॉ.नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में लघु सिंचाई प्रमंडल द्वारा राजकीय नलकुपो के सफल संचालन के लिए ग्राम पंचायतों के मुखिया/पंचायत सचिव एवं विभागीय अभियंताओ के साथ एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

सर्वप्रथम जिला पदाधिकारी द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। इस दौरान बताया गया कि कार्यक्रम का मुख्य उदेश्य नव निर्वाचित मुखिया के साथ पूर्व मुखियाओं को भी नलकूप संचालन एवं मरम्मती में आ रही कठिनाईयों का निराकरण करना था।

जिला पदाधिकारी द्वारा भी नलकूप की महत्ता पर चर्चा करते हुए कहा गया कि जहाँ सिंचाई का अन्य कोई साधन नही है वैसी स्थिति में नलकूप एक बेहतर विकल्प के तौर पर देखा जा सकता है। इसमें आवश्यक है कि मुखिया गण इसमे अभिरुचि ले एंव संचालन में आ रही कठिनाईयों का निदान विभागीय अभियंताओ से सम्पर्क कर सुनिश्चित करें। जिला पदाधिकारी द्वारा विगत वर्षों में जिन पंचायतो को राशि उपलब्ध कराई गई है उन्हें निदेश देते हुए दस दिनों के अंदर उपलब्ध कराई गई राशि से कार्य करवाकर उपयोगिता प्रमाण पत्र समर्पित करने का निदेश दिया गया।

वहीं कार्यपालक अभियंता आलोक कुमार सिंह द्वारा पीपीटी के माध्यम से नलकूप संचालन के तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी गयी।

विदित हो कि लघु सिंचाई विभाग के संकल्प संख्या 992 दिनांक 04/02/2019 के द्वारा सभी राजकीय नलकूपों को सम्बन्धित ग्राम पंचायत को हस्तांतरित कर दिया गया है। जिसके तहत नलकुपो के संचालन एवं बन्द नलकुपो के मरम्मती ग्राम पंचायत के द्वारा किया जाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!