गोपालगंज

गोपालगंज: झाड़ू लगाने के दौरान 4 माह की गर्भवती महिला को ज़हरीले सांप ने डंसा, महिला की मौत

गोपालगंज के मीरगंज थाना क्षेत्र के खुशियाल छापर गांव में एक महिला को जहरीले सर्प ने डंस लिया, जिससे महिला अचेत हो गई। आनन-फानन में परिजनों ने तत्काल उसे इलाज के लिए हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल पहुंची महिला को डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया। फिलहाल इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गई है।

घटना के बारे में बताया जाता है कि सिवान जिले के सूर्यपुरा गांव निवासी राजा चौहान की पत्नी पिंकी देवी अपने मायके 3 माह पहले शंभू चौहान के घर आई थी। आज अपने घर में झाड़ू लगा रही थी इसी बीच एक जहरीले सांप ने महिला को आकर डंस लिया। सांप के काटने के बाद महिला अचेत हो गई। परिजनों ने उसे तत्काल इलाज के लिए हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल रेफर कर दिया। महिला के परिजन जब उसे लेकर गोपालगंज सदर अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों द्वारा उसकी जांच कर मृत घोषित कर दिया। वहीं इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गई है। मृतक की शादी वर्ष 2018 में हुई थी। 4 माह की गर्भवती थी पहली बार मां बनने वाली थी। लेकिन सर्पदंश के कारण उसकी मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!