गोपालगंज

गोपालगंज: विजयोत्सव कार्यक्रम की सफलता को लेकर कला एवं संस्कृति मंत्री ने की समीक्षा बैठक

गोपालगंज: आगामी 23 अप्रैल को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीर कुंवर सिंह के जयंती पर आगरा की जगदीशपुर में होने वाले विजयोत्सव कार्यक्रम की सफलता को लेकर कला एवं संस्कृति मंत्री आलोक रंजन झा ने कुचायकोट प्रखंड के बलथरी के हनुमान मंदिर प्रांगण में एक समीक्षा बैठक की। समीक्षा बैठक में भाजपा के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक में मंत्री आलोक रंजन झा ने कहा कि देश के महान स्वतंत्रता सेनानी के जयंती के अवसर पर वीर कुंवर सिंह सिंह के पैतृक गांव आरा के जगदीशपुर में एक ऐतिहासिक कार्यक्रम आयोजित जा रहा है। इस कार्यक्रम का संदेश पूरे देश में जाना है। उन्होंने कहा इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करने के लिए गिनीज बुक के 2000 से अधिक कर्मी पूरे कार्यक्रम की मॉनिटरिंग और फोटोग्राफी करेंगे। उन्होंने कहा इस ऐतिहासिक विजयोत्सव कार्यक्रम में 4 लाख से अधिक लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। साथ ही इस कार्यक्रम में डेढ़ लाख लोग हाथों में तिरंगा लिए कार्यक्रम में शामिल होंगे। जो एक विश्व रिकॉर्ड होगा। बैठक में मंत्री आलोक रंजन झा ने सभी मंडल अध्यक्ष और भाजपा के नेताओं से आयोजित कार्यक्रम में जाने वाले लोगों की सुविधा और संसाधनों को लेकर विस्तार से चर्चा की। इस मौके पर उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं को मनाने भूतत्व मंत्री जनक राम ने भी संबोधित किया।

इस मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष विनोद सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष ब्रह्मानंद राय, भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य उमेश प्रधान, जिला उपाध्यक्ष मार्कंडेय राय शर्मा, शिव कुमार उपाध्याय, राजू चौबे, रवि प्रकाश मणि त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष चंद्रेश सिंह, चंदन तिवारी, सोनू राय, डॉ विनोद पांडे, राजू कुशवाहा,अमरेश शाही, भोला शाही समेत तमाम भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!