गोपालगंज

गोपालगंज सांसद व जदयू के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष के हाथों दिया गया दिव्यांग जनों को सहायता उपकरण

गोपालगंज शहर के अंबेडकर भवन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान गोपालगंज के सांसद डॉ आलोक कुमार सुमन, जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी और पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार के हाथों गोपालगंज और थावे प्रखंड के चयनित दिव्यांग जनों को सहायता उपकरण वितरित किया गया।  इस दौरान काफी संख्या में दिव्यांग भाई और बहनों को ट्राई साइकिल, स्मार्टफोन, कान की मशीन ,व्हीलचेयर जैसे आवश्यक उपकरण वितरित किए गए।

इस अवसर पर सांसद डॉ आलोक कुमार सुमन ने बताया कि वे पिछले एक वर्षों से इस कार्य में लगे हुए थे और माननीय मुख्यमंत्री के सहयोग से सामाजिक अधिकारिता विभाग के तरफ से यह सभी उपकरण मिला है। इसके लिए पहले सभी प्रखंडों में कैंप लगाकर सर्वप्रथम दिव्यांग जनों का रजिस्ट्रेशन किया गया था। और उनके जरूरत के अनुसार उपकरण बनाने के लिए आदेश दिया गया था। अब यह उपकरण गोपालगंज जिला प्रशासन को मिल चुका है। इसलिए आज शनिवार से सभी प्रखंडों में कैंप लगाकर कुल 25 सौ से ज्यादा लोगों को यह उपकरण वितरित किया जाएगा। इसी के तहत आज गोपालगंज और थावे प्रखंड के चयनित दिव्यांग जनों को उपकरण वितरित किया जा रहा है। जिसमें थावे प्रखंड के 161 लोगों को तथा गोपालगंज प्रखंड के 114 लोगों को इसका लाभ मिलेगा।सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा योजना के अंतर्गत यह उपकरण वितरित किया जा रहा है। बिहार में सर्वप्रथम गोपालगंज जिले से ही इसकी शुरुआत हुई है।

गोपालगंज जिले के कुल चयनित 2562 दिव्यांग जनों के लिए उपकरण आ चुका है। इस पर कुल 2 करोड़ 26 लाख 53 हजार रुपए खर्च हुए हैं। और कुल 4798 सहायक उपकरण इस बार वितरित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!