गोपालगंज

गोपालगंज: पंचदेवरी में फर्स्ट डोज लेकर गायब हो गए 16958 लोग, स्वास्थ्य विभाग पहचान में जुटी

गोपालगंज के पंचदेवरी प्रखंड में कोरोना का पहला टीका लेकर 16958 लोग गायब हो गए हैं। सूत्रो के अनुसार इसमे महिला पुरुष शामिल है। सूत्र बताते है कि नई नवेली महिलाएं घरों में है। पुरुष या तो विदेशों में है या अपने देश के किसी अन्य शहरों में कमाने चले गए हैं। इधर स्वास्थ्य विभाग और केयर इंडिया के कर्मी दूसरा टीका देने के लिए इनकी तलाश कर रहे हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पंचदेवरी में 71 हजार लोगों को पहला टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। जिसके विरुद्ध विभाग ने 58010 लोगों को पहला टीका व 41025 लोगों को दूसरा टीका लगाया गया। वहीं 12990 लोगों को पहला टीका नहीं लगाया जा सका है। सभी को टीका लग सके इसके लिए स्वास्थ्य विभाग और केयर इंडिया के सहयोग से पंचदेवरी के नौ पंचायतों में प्रतिदिन 12 मेगा कैंप का आयोजन किया जा रहा है। उसके बाद भी लक्ष्य को हासिल नहीं किया जा सका है।

इस संबंध में केयर इंडिया के प्रबंधक अभिनीत श्रीवास्तव ने बताया कि सभी लोगों को टीका करण के लिए प्रतिदिन मेगा कैंप का आयोजन किया जा रहा है। 16958 लोगों को दुसरा डोज नहीं लगा है। लक्ष्य के अनुसार 12990 लोगों ने पहला डोज भी नहीं लिया है। इन लोगों की तलाश की जा रही है। सभी को टीका लगाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!