गोपालगंज

गोपालगंज: पंचदेवरी में 61 छठ घाटों पर अर्घ देंगी व्रति महिलाएं, अंतिम दौर में साफ सफाई का कार्य

गोपालगंज: चार दिवसीय छ्ठ महापर्व सोमवार से शुरू हो गया है। पंचदेवरी में जमुनहां, तेतरिया, सिकटियां, नेहरूआ खूर्द, मझवलिया, बनकटियां, बनकटा, बगहवां, भगवानपुर क़ुर्मटोला, कुईसा भाठवां, रामपुर, कपुरी सहित 61 स्थानों पर छठ पर्व होगा। चार दिनों तक चलने वाले आस्था के इस पर्व में 9 नवंबर को खरना, 10 नवंबर पहला अर्ध्य और 11 नवंबर को दूसरा अर्ध्य होगा।

ऐसे में पर्व को लेकर तमाम तैयारियां अंतिम चरण में है। घाटों पर सफाई की जा रही है, तो सूर्य देव को अर्घ्य देने के लिए निर्मित किए गए कुंडों की भी साफ-सफाई अंतिम दौर में है। कहीं कहीं नये प्रतिनिधि तो कहीं गांव के लोगों के सहयोग से साफ-सफाई हो रही है। भगवानपुर में नव निर्वाचित मुखिया मंजू देवी, सेमरिया में अशोक गुप्ता के द्वारा छ्ठ घाट की सफाई कराई गई है। तो वहीं भाठवां में गांव के लोगों के आपसी सहयोग से सफाई हो रहा हैै। इधर प्रशासन भी मुस्तैद है।

सोमवार को बीडीओ मनीष कुमार श्रीवास्तव ने कई छ्ठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बीडीओ ने बताया कि पंचदेवरी में मुख्य रूप से 61 स्थानों पर अर्ध्य देने की व्यवस्था की गई है। सभी स्थानों पर स्थानीय पुलिस की व्यवस्था रहेगी। साथ हीं लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि छठ घाटों पर अर्घ देने के लिए महिलाएं तालाबों में अंदर प्रवेश ना करें किनारे से हीं अर्घ दें। बीडीओ ने शांति पूर्ण माहौल में महापर्व छ्ठ मनाने की लोगों से अपील भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!