गोपालगंज

गोपालगंज सांसद ने अपने आवास पर लगाया जनता दरबार, कई फरियादियों ने रखी अपनी समस्याएं

गोपालगंज जदयू सांसद व पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ आलोक कुमार सुमन ने अपने थावे रोड स्थित आवास पर आज शनिवार को जनता दरबार लगाया। इस जनता दरबार में सैकड़ो फरियादियों ने अपनी समस्याएं रखी। जिसको लेकर जदयू सांसद ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से बात की और उनकी समस्याओं के निदान को लेकर निर्देश दिए।

जदयू सांसद डॉ आलोक कुमार सुमन ने कहा कि वे जब भी अपने क्षेत्र में रहते हैं तो यहां पर अपने आवास पर जनता का दरबार कार्यक्रम का आयोजन करते हैं। वे अपने क्षेत्र की जनता से मिलते हैं। इस दौरान स्थानीय लोग अपनी समस्याओं से रूबरू कराते है। सांसद ने कहा कि जनता दरबार में अधिकतर मामले पुलिस से संबंधित थे। जबकि कुछ मामले जमीनी विवाद से संबंधित थे। वही कुछ मामले स्वास्थ विभाग से संबंधित था। जिसमें कई एएनएम ने अपनी सेवा विस्तार और स्वास्थ्य विभाग के डीपीएम के ऊपर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया। पूरे मामले को लेकर सांसद ने स्वास्थ्य विभाग के सचिव से लेकर जिले के एडीएम और पुलिस कप्तान से बात की। सांसद ने कहा कि लोगों की फरियाद सुनने के बाद उनके समस्याओं को तत्काल निपटारे के लिए अधिकारियों से बात की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!