उत्तर प्रदेशदेश

100 महिलाओं से रेप करने वाला ढोंगी बाबा परमानंद गिरफ्तार

यूपी के बाराबंकी में अय्याश ढोंगी परमानंद बाबा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दुष्कर्मी बाबा को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। बाबा पर 100 से अधिक महिलाओं से रेप का आरोप लगा है। पुलिस के मुताबिक ढोंगी बाबा के कई बडे राजनेताओं से भी संबंध है। वह महिलाओं को अपने जाल में फंसाने में माहिर है।

जाल में फंसाने के बाद महिलाओं के साथ रेप करता था और उनका अश्लील वीडियो भी बनवा लेता था। बाबा को कुंवारी लडकियों के साथ सेक्स की लत थी। वह इसी कोशिश में रहता था कि जिसको जाल में फंसा रहा है, वह कुंवारी हो। पहले भी आरोपी बाबा के सेक्स वीडियो सामने आ चुके है।

काफी लंबे से शिकायत मिलते के बाद जांच में जुटी पुलिस ने बाबा पर लगे आरोप सही पाए, इसके बाद ढोंगी बाबा का पुलिस ने भंडाफोड कर दिया। फिलहाल, आरोपी बाबा पुलिस की हिरासत में है। उसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेना चाहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!