गोपालगंज

गोपालगंज के पंचदेवरी में जनता पुराने चेहरों से दिखी नाराज, नए उम्मीदवारों के सिर पर सजाया ताज

गोपालगंज में तीसरे चरण के पंचायत चुनाव में मतदाताओं ने नए चेहरों पर अधिक भरोसा जताया है। अधिकतर पुराने उम्मीदवारों को हार का सामना करना पड़ा है। इस चरण में दो प्रखंड के 20 पंचायतों की मतगणना हुई। पंचदेवरी प्रखंड की नौ में से आठ सीट पर नए उम्मीदवारों ने चुनाव जीता। विकास और भ्रष्टाचार की वजह से नये चेहरे का जन्म हुआ है। जिले में तीसरे चरण और बिहार में चौथे चरण की मतगणना 22 अक्टूबर को समाप्त हुई।

शुक्रवार को हुई मतगणना में जिले के दो प्रखंड कटेया और पंचदेवरी का रिजल्ट आया है। शुक्रवार देर शाम पंचदेवरी प्रखंड के सभी 9 पंचायतों का रिजल्ट आ चुका है। पंचदेवरी प्रखंड के रिजल्ट काफी चौंकाने वाले हुए। जनता ने अपना फैसला सुनाते हुए पंचायत की तस्वीर को बदल दिया है। 9 पंचायतों में 8 नये मुखिया चुने गए। एक पुराने चेहरे को जनता ने फिर से एक बार और मौका दिया है।

रिजल्ट आने के बाद प्रखंड की जनता से राय जानने की कोशिश की तो जनता ने नए चेहरे को लेकर काफी उम्मीद जताई है। जनता ने कहा कि नये चेहरे से विकास और भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी। पुराने चेहरे के बारे में लोगों ने बताया कि नए चेहरे को भी मौका मिलना चाहिये। विकास और भ्रष्टाचार पर लोगों ने दो टूक बात कही कि चुनाव जीतने के बाद हम लोगों की कोई अहमियत नहीं दिखती है। जब चुनाव का समय आता है तब हम लोगों की अहमियत दिखती है। इसलिये बदलाव जरूरी था। खैर बदलाव तो हो गया। लेकिन देखना अब ये है कि नए चेहरे से जो जनता को उम्मीद है, वो धरातल पर कितनी दिखती है।

मुखिया में महुअवा से विश्वकर्मा बैठा, कोइसा से जितेंद्र यादव, सिकटिया से संध्या देवी, मझवालिया से अम्बेश तिवारी, सेमरिया से अशोक प्रसाद गुप्ता, भगवानपुर से मंजू देवी, खालगांव से सौम्या कुशवाहा, बनकटीया से हीरवंती देवी व मगहिया से अंजली कुमारी मुखिया बनी। वही बीडीसी में प्रभाकर रॉय, नागेंद्र कुमार बैठा, रीना देवी, नागेंद्र सिंह, राघव कुमार मद्धेशिया, सुभावती देवी, नेसार अहमद, सलोनी देवी, लालमहम्मद अंसारी, लालमती देवी, प्रभावती देवी, बेबी देवी व अरबिंद कुमार विजेता बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!