गोपालगंज

गोपालगंज: बल्थरी गांव की दर्जनों महिलाएं पहुची एसपी के आवास, महिलाओं ने न्याय की लगाई गुहार

गोपालगंज में कुचायकोट प्रखंड के बल्थरी गांव की दर्जनों महिलाएं एसपी के आवास पर पहुची। और उनसे अपने घर के लोगो को गलत तरीके से झूठे मुकदमे में फसाने को लेकर गुहार लगाई।

पीड़ित महिलाओं का आरोप है कि उनके गांव में ही किसी युवती के साथ छेड़खानी हुआ था। इसी छेड़खानी को लेकर उनके पति और गांव के अन्य लोगों के द्वारा पंचायती की जा रही थी। इसी पंचायती में गांव के ही दबंगों के द्वारा मारपीट की गई और फायरिंग की गई। फायरिंग और मारपीट में घर के कुछ सदस्य घायल भी हुए थे। बावजूद इसके दबंगों ने गलत तरीके से उनके घर के ही लोगों को झूठे केस में फंसा दिया।
ये महिलाएं अपने घर के सदस्यों की बेगुनाही को लेकर एसपी से गुहार लगाने आयी है।

महिलाओं का कहना है कि पुलिस पूरे मामले की सही तरीके से जांच करने। महिलाओं का आरोप है कि उनके पति और अन्य लोग पंचायत चुनाव लड़ना चाह रहे हैं। जिसको लेकर राजनीति की जा रही है। और दबंगों ने गलत तरीके से झूठे केस में वैसे लोगो का नाम दे दिया है। जिसकी वजह से उनके पति और अन्य सदस्य फरार हैं।

हालांकि पीड़ित महिलाओं के गुहार पर एसपी ने महिला थानाध्यक्ष को छेड़खानी और झूठे मुकदमे के मामले में लिखित शिकायत के आधार पर जांच के आदेश दे दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!