गोपालगंज

गोपालगंज: जमुनहां में आयोजित सहस्त्रचंडी महायज्ञ की तैयारी हुई तेज, 24 फरवरी से शुरु होगा महायज्ञ

गोपालगंज में पंचदेवरी प्रखंड क्षेत्र के जमुनहां में आगामी 24 फरवरी से होने वाले श्रीसहस्त्रचंडी महायज्ञ की तैयारी जोर-शोर से जारी है। स्थानीय ग्रामीणों के अलावा पड़ोस के जमुनहां बाजार, महेशपुर, भृंगीचक, भाठवां आदि गांव के धर्मानुरागी महायज्ञ की तैयारियों में जी-जान से लगे हुए हैं। यज्ञ की सफलता एवं अधिक संख्या में लोगों के शामिल होने के लिए पंचदेवरी के आलावा कटेया, भोरे, फुलवरिया, कुचायकोट में भी प्रचार वाहन के द्वारा प्रचार कराया जा रहा है। रविवार को श्रीराम जानकी मंदिर परिसर जमुनहां में यज्ञ समिति के सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें तैयारी को लेकर सदस्यों ने रणनीति बनाई।

आयोजन समिति के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार इस महायज्ञ का आयोजन महंथ श्री हरिनरायण दास जी महाराज के सानिध्य में किया जा रहा है। आगामी 24 फरवरी को कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी। महायज्ञ प्रारंभ होने के साथ ही संध्या बेला में मानस मर्मज्ञ विरेन्द्र तिवारी व प्रियंका द्विवेदी के श्रीमुख से श्रीराम कथा होगी। 25 फरवरी को अरणी मंथन के बाद यज्ञ मंडप में विद्वत आचार्य डॉ शैलेश तिवारी की मौजूदगी में वैदिक रीति से पूजा पाठ एवं हवन कार्य की शुरुआत होगी। 26 फरवरी को दैनिक पूजन, पाठ, होम, 3 मार्च को महानिशा पूजा, भगवती का श्रृंगार, 4 मार्च को दैनिक पूजन के साथ अवाहित देवता, होम, उतरागंकृत्य, तर्पण, मार्जन, कन्या पूजन, पूर्णाहुति एवं उसी दिन महाभंडारा के रूप में महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। कुशल कारीगर यज्ञ मंडप के निर्माण में रात-दिन लगे हुए हैं। मंडप परिसर में देवी-देवताओं की मूर्तियों का निर्माण कार्य जारी है।

बैठक में मझवलिया पंचायत के पूर्व मुखिया उपेंद्र मिश्रा, सेमरिया पंचायत के मुखिया अशोक गुप्ता, पूर्व सरपंच अशोक जायसवाल, व्यास पांडेय, सुनील गुप्ता, जय राम गुप्ता, अजय गुप्ता, प्रमोद जायसवाल, रंजीत तिवारी, प्रदुम्न मिश्रा, मधुसूदन पांडेय, राजन जायसवाल आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!