गोपालगंज

गोपालगंज: भगवानपुर कुर्मी टोला गांव में अनीयंत्रित वाहन ने 5 लोगों को कुचला 3 की मौत 2 घायल

गोपालगंज के कटेया थाना क्षेत्र के भगवानपुर कुर्मी टोला गांव में अनियंत्रित वाहन ने 5 लोगों को कुचल दिया। जिसमें घटनास्थल पर दो लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं अन्य 2 घायल बताए जा रहे हैं। इस घटना में मृतक कटेया थाने के लाल बचन राम, पारश गिरी, कपिल देव सिंह बताए गए हैं। तो अन्य 2 घायल जितेंद्र गिरी और पोखन राम के घायल होने की सूचना मिल रही है।

इस घटना को लेकर जानकारों के अनुसार बताया जाता है कि यह सभी लोग एक साथ गांव में निकले थे। तभी तेज गति से आ रही अनियंत्रित वाहन ने कुचल दिया। हालांकि पुलिस द्वारा वाहन जप्त कर लिया गया है और पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। मृतकों का शव जब उनके गांव पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया और स्थानीय लोगों ने शव को कटेया जमुनाहा पथ पर रखकर सड़क को जाम कर दिया और आगजनी करते हुए जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग करने लगे। काफी देर तक सड़क जाम होने से आवागमन में लोगों को काफी परेशानी हुई। जिसके बाद मौके पर पहुंचे प्रशासन के लोगों ने किसी तरह समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!