गोपालगंज

गोपालगंज में इंटर के छात्र की गला रेत कर निर्मम हत्या, शव को नदी किनारे फेंक कर अपराधी फरार

गोपालगंज में इंटर के छात्र की गला रेत कर जहा उसकी निर्मम हत्या कर दी गई। वही हत्या के बाद शव को नदी किनारे फेंककर अपराधी फरार हो गए। इसकी सूचना आज सुबह स्थानीय लोगों को मिली। स्थानीय लोगों की सूचना पर भोरे पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है। घटना भोरे के भटपुरवा गांव की है। 18 वर्षीय मृतक का नाम इरफान अंसारी है। वह भोरे के भटपुरवा निवासी अली मोहम्मद का पुत्र था। मृतक के पिता विदेश रहते है। वे वही मजदूरी करते है।

मृतक के परिजनों के मुताबिक इरफान अंसारी इंटर का छात्र था। उसके मोबाइल पर कल शाम को 5 बजे दोस्तो का फोन आया था। वह कल रात को खाना खाने के बाद करीब 8 बजे घर से बाहर निकला। वह गांव में आयोजित नाच देखने गया था। जिसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा। आज सुबह स्थानीय लोगों ने देखा कि स्याही नदी के पास एक युवक का शव पड़ा हुआ है। जिसकी सूचना लोगों ने भोरे पुलिस को दी। मौके पर पहुंची भोरे पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की शिनाख्त की गई। वह इरफान अंसारी था।

मृतक के परिजनों के मुताबिक खाना खाने के दौरान ही दोस्तों ने उसे फोन कर घर से बुलाया था। जिसके बाद उसकी निर्मम हत्या कर दी गई। बहरहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!