गोपालगंज

गोपालगंज के 230 पंचायतों में 11 चरणों में संपन्न होंगे पंचायत चुनाव, 29 सितंबर से शुरू होगा चुनाव

गोपालगंज: बिहार में कुल 11 चरणों में पंचायत चुनाव होने हैं। गोपालगंज में भी दूसरे चरण से लेकर 11 चरण तक मतदान संपन्न होंगे।
जिसमें बाढ़ प्रभावित प्रखंडों में आखरी के दो चरणों में मतदान होने हैं। वही दूसरे चरण से गोपालगंज में मतदान शुरू होगा।
गोपालगंज में विजयीपुर प्रखंड से पंचायत चुनाव शुरू होगा। जहा 29 सितंबर को चुनाव होना है। जिसकी पत्र जारी करने की तिथि 6 सितंबर होगी।

डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी ने कहा कि गोपालगंज में कुल 71 नक्सल प्रभावित मतदान केंद्र हैं। जिसको लेकर विशेष चौकसी बरती जाएगी। भारी संख्या में पुलिस जवानों को तैनात किया जाएगा। ताकि शांतिपूर्ण और निष्पक्ष माहौल में पंचायत चुनाव संपन्न कराया जा सके।
डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी ने कहा कि दूसरे चरण में विजयीपुर प्रखंड में चुनाव होगा। तीसरे चरण में भोरे, चौथे चरण में कटेया में चुनाव होना है। पांचवें चरण में हथुआ, छठे चरण में फुलवरिया, और उचकागांव, सातवें चरण में कुचायकोट, आठवें चरण में थावे और मांझागढ़ प्रखंड में चुनाव होगा।

डीएम ने कहा कि गोपालगंज के छह प्रखंड बाढ़ प्रभावित हैं। जहां पर नौवें चरण में गोपालगंज और सिधवलिया, दसवे चरण में बरौली और ग्यारहवें चरण में बैकुंठपुर प्रखंड में चुनाव कराए जाएंगे। डीएम ने कहा कि विजयीपुर में चुनाव कराने के लिए 6 सितंबर को प्रपत्र 5 में सूचना निर्गत की जाएगी। जबकि भोरे में चुनाव के लिए 15 सितंबर से प्रपत्र जारी किया जाएगा।

डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी ने कहा कि जिले में 230 पंचायतों में मुखिया पद के चुनाव होना है। जबकि पंचायत समिति सदस्य के 315 पद है। ग्राम कचहरी सरपंच के 230 पद, ग्राम पंचायत सदस्य 3110, ग्राम कचहरी पंच 3110, कुल 7027 पदों के लिए चुनाव कराए जाएंगे।
गोपालगंज जिले में 2110 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें 120 सहायक मतदान केंद्र हैं। कुल मतदान केंद्रों की संख्या 3234 है।
गोपालगंज जिले में 71 नक्सल प्रभावित मतदान केंद्र हैं। इसके लिए विशेष चौकसी का इंतजाम किया गया है।

डीएम ने कहा कि चुनाव संपन्न कराने के बाद जिले में दो जगहों पर बहरगृह बनाया गया है। जहाँ मतों की गणना की जाएगी। इसमें बीपीएस कॉलेज भोरे और थावे के डाइट सेंटर में वोटों की काउंटिंग कराई जाएगी। जिले में कुल 17 लाख 50 हजार 656 मतदाता हैं। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 9लाख 02 हजार 854 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 8 लाख 58 हजार 537 है। गोपालगंज में थर्ड जेंडर के 65 मतदाता हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!