बिहार

गया में 70 साल के दूल्हें ने उठाया 20 साल की दुल्हन का घुंघट

कहतें हैं की रिश्तें उपर से तय होकर आतें हैं। अक्सर हमने आपने देखा होगा की दूल्हा और दुल्हन की उमर महज दो या फिर चार साल का फर्क होता है। लेकिन उसके बाद भी माँ-बाप अपने होने वाले दामाद की पूरी कदकाठी को देखने के बाद ही शादी का फैसला लेते हैं। लेकिन आज एक ऐसे दुल्हे और दुल्हन के बारें में हम बताने वाले हैं जिनके बारें में जानकर आप हैरान ही परेशान भी हो जायेगे की यह कैसे हो सकता। जरा आप भी देखिए इस दुल्हे और उसकी दुल्हन को।

मामला बिहार के गया जिले का है। जहां पर एक सिविल कोर्ट में एक शादी करने आए जोड़े को देखने के सभी अपना काम छोड़के उन्हें ही निहारने लगे। अब आप सोच रहें होंगे की क्यों तो जनाब दुल्हन की उम्र 20 साल की है और दूल्हा 70 साल का है। हैरान हो गए ना की लड़की कैसे अपने दादा की उम्र के व्यक्ति से शादी कर रही है। 70 साल के रामआशीष राय ने 20 साल की लड़की लक्ष्मी से मंगलवार को कोर्ट में शादी कर ली। इस मामले पर रामआशीष का कहना है की जब उनकी पत्नी का देहांत हुआ उसके बाद से घर बेटे और बहु का व्यवहार ही बदल गया और उन्हें दो वक्त की रोटी के लिए भी राह देखना पड़ता था।

अपने बहु-बेटे से तंग आकर रामआशीष ने शादी का फैसला किया और उन्होंने वजीरगंज की 20 साल की लक्ष्मी से शादी कर ली। फिलहाल इस शादी पर लड़की का कहना है की उसने अपने मर्जी से किया है। वहीं वकीलों ने भी कहा की इस शादी में दोनों की रजामंदी थी। यह भी माना जा रहा है की लड़की का परिवार काफी गरीब है और इस कारण उसे मज़बूरी में यह कदम उठाना पड़ा लेकिन इस शादी के जोड़े की चर्चा खूब हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!