गोपालगंज

गोपालगंज के मांझागढ़ प्रखंड में गौसिया पंचायत में सौ फीसदी कोविड वैक्सीन देने का कार्य हुआ पूरा

गोपालगंज के मांझागढ़ प्रखंड में गौसिया पंचायत में सौ फीसदी कोविड-19 वैक्सीन देने का कार्य पूरा कर लिया गया है। यहां पर कोविड-19 का पहला डोज पंचायत के करीब सभी लोगों को दिया जा चुका है सौ फीसदी वैक्सीनेशन कार्य पूरा होने के बाद गौसिया पंचायत की इंजीनियर बहु व मुखिया रागिनी मिश्रा ने कहा कि इसका श्रेय मांझागढ़ बीडीओ, स्वास्थ विभाग के अधिकारियों और स्वास्थ्य कर्मियों को जाता है। जिन्होंने बाढ़ प्रभावित इलाकों में जान जोखिम में डालकर नाव से डोर टू डोर जाकर लोगों को वैक्सीन दिया। यह एक चुनौती पूर्ण कार्य था। जिसे सीमित समय को पूरा कर लिया गया है।

बता दें कि मांझागढ़ प्रखंड का गौसिया पंचायत बाढ़ प्रभावित क्षेत्र है। यहां के अधिकतर गांव और वार्ड बाढ़ से घिरे हुए हैं। जहा आवागमन का साधन बरसात के मौसम में पूरी तरह बाधित हो जाता है। बावजूद इसके स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों के द्वारा नाव से जाकर लोगों को कोविड-19 वैक्सीन दिया गया। सौ फीसदी वैक्सीनेशन कार्य होने पर स्वास्थ्य विभाग, जिला प्रशासन और स्थानीय मुखिया के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सभी लोगों ने वैक्सीनेशन का पहला डोज देने का कार्य पूरा होने पर एक दूसरे को बधाई दी।

मुखिया रागिनी मिश्रा ने कहा कि गौसिया पंचायत में कोविड वैक्सीन का फर्स्ट डोज देने का कार्य पूरा कर लिया गया है। बाढ़ और बरसात के बावजूद यह कार्य करना चुनौती और संघर्ष से भरा था। जिसे बेहतर तरीके से पूरा कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!