गोपालगंज

गोपालगंज: संदिग्ध स्थिति में युवक की हुई मौत, बथान में फांसी के फंदे से लटकता मिला युवक का शव

गोपालगंज में 20 वर्षीय युवक का घर के बाहर बथान में फांसी से लटका हुआ शव मिला। इस घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। वही पीड़ित परिजन मामले को हत्या से जोड़ देख रहे हैं। घटना गोपालपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव की है। 20 वर्षीय मृतक का नाम शमशाद आलम है। वह गोपालपुर के पहाड़पुर निवासी गुल मोहम्मद मिया का पुत्र था।

बताया जाता है कि उसके पिता की भी कुछ महीने पूर्व ही जमीनी विवाद में हत्या कर दी गई थी। बताया जाता है कि घर में जमीनी विवाद चल रहा था। और इसी को लेकर वह डिप्रेशन में था। शुक्रवार को घर के बाहर बथान में फांसी से लटका हुआ उसका शव मिला। मृतक के परिजनों के मुताबिक उसकी हत्या की गई है। और हत्या के बाद शव को फांसी पर लटका दिया गया है।

बहरहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज भेज दिया है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!