गोपालगंज

गोपालगंज: बाबू बिशुनपुर गांव में महिला की पानी में डूबने से हुई मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

गोपालगंज में यादोपुर थाना क्षेत्र के बाबू बिशुनपुर गांव में एक 30 वर्षीय महिला की मौत पानी में डूबने से हो गयी।

घटना के बारे में बताया जाता है की बाबु बिशुंपर गांव निवासी योगेंद्र महतो की 30 वर्षीय बेटी रीता देवी शौच करने के लिए घर से निकली थी। काफी देर तक जब वापस नहीं आई तो घर के लोगों ने खोजबीन शुरू कर दिया। खोजबीन के बाद मालूम चला कि घर के पास ही में पानी से भरे एक पोखर में उसका शव तैरते हुए मिला।

मृतक के भाई ने बताया कि उनकी बहन सुबह शौच करने गई थी। और उसी दौरान शायद उसका पैर फिसल गया। जिसके बाद वह पोखर में गिर गई। जिससे डूबने से महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर यादोपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वही रीता देवी के मौत के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। रीता देवी वर्ष 2008 में उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के जरवल वासा क्षेत्र अंतर्गत जरवल वासा गांव के निवासी तिलक राम से हुई थी।।मृतक रीता देवी की 2 बच्चे और 2 बच्ची है। और मृतक रीता देवी 6 माह की गर्भवती भी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!