गोपालगंज

गोपालगंज में कड़ाके की ठण्ड, सदर अस्पताल में ठण्ड से ठिठुरते हुए रात गुज़ारने के लिए मजबूर परिजन

गोपालगंज में कड़ाके की ठंढ पड़ रही है। यहाँ घने कोहरे और शीतलहर से हर तबका परेशान है। आज का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री दर्ज किया गया है। जबकि अधिकतम तापमान करीब 25 डिग्री रहने का अनुमान है।

वही बात करे ठंढ की तो इस ठंढ के बीच आवाज़ टाइम्स की टीम ने आधी रात को जायजा लिया सदर अस्पताल का और यह जानने की कोशिश की कि यहाँ रात को मरीजो के परिजनो को कैसे रात बितानी पड़ रही है।

आप खुद देख सकते है की यहाँ रात के वक़्त मरीज के परिजन किस हालात में है। यह सदर अस्पताल के ओपीडी और महिला वार्ड के सामने का हाल है। प्रसूता या बीमार महिलाओ को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वे अपने वार्ड में है। लेकिन उनके परिजन किस हालत में है। आप देख सकते है एक शेड है। इस शेड में बैठने की व्यस्था की गयी है। लेकिन किस तरह की व्यवस्था है, आप भी देखिये।

यहाँ करीब आधा दर्जन से ज्यादा लोग है। कुछ लोग फर्श पर एक पतला कम्बल या चादर बिछाकर सोये हुए है। उनके पास पतला कम्बल है। उसी को ओढ़कर वे सोये हुए है। कुछ लोगो के पास वह भी बिछाने के लिए नहीं है। वे ऐसे ही ठिठुर रहे है और बैठे हुए है। यहाँ शेड में मांझागढ़ के रामबाबू यादव भी एक छोटी से बेटी को गोद में लेकर बैठे हुए है। उन्होंने शाल ओढ़ रखा है। लेकिन उनके पास बिछाने के लिए चादर नहीं है। इसलिए वे ऐसे ही बैठकर रात बिताएंगे।

रामबाबू यादव ने बताया की उनकी पत्नी बीमार है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसलिए वे यहाँ ऐसे ही बैठकर और शाल ओढ़कर बेटी के साथ बैठे है। उनके पास इसके अलावा कोई और रास्ता नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!