गोपालगंज

गोपालगंज कृषि विभाग के द्वारा कटेया के बैरिया पंचायत में किसान चौपाल का किया गया आयोजन

गोपालगंज कृषि विभाग के द्वारा कटेया प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में किसान चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। उसी क्रम में मंगलवार को बैरिया पंचायत के बैरिया गांव में किसान चौपाल का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन पंचायत के मुखिया बृज बिहारी कुशवाहा एवं प्रखंड कृषि तकनीकी प्रबंधक धर्मपाल ओझा के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में प्रखंड तकनीकी प्रबंधक धर्मपाल ओझा ने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। उन्होंने चौपाल को संबोधित करते हुए बताया कि जैविक खेती कृषकों के लिए आवश्यक ही नहीं वरदान है। उन्होंने बताया कि वातावरण एवं मृदा का संरक्षण कर अधिक से अधिक उत्पादन कर सकते हैं। आज रासायनिक खाद के लिए होड़ लगा हुआ है। इससे कृषकों को बचना होगा। क्योंकि रसायनिक खाद के प्रयोग से मृदा की उर्वरा शक्ति कमजोर हो जाती है एवं उत्पादन घटने लगता है।

वहीं कृषि समन्वयक आनंद कुमार राय ने बताया कि किसान आत्मा समूह बनाकर कृषि उत्पाद संगठन के साथ साथ मत्स्य पालन, मुर्गी पालन, बकरी पालन, उद्यान आदि के द्वारा अधिक लाभ अर्जित कर सकते हैं।साथ ही कृषक धान अधिप्राप्ति हेतु पैक्स व व्यापार मंडल आदि में बेचने हेतु अलग से पंजीकरण कराने की आवश्यकता नहीं है।डीबीटी पर पंजीकृत किसान सीधे पैक्स में बेंज सकते हैं।जिसका भुगतान 48 घंटे के अंदर किया जाएगा।

उक्त कार्यक्रम में सहायक तकनीकी प्रबंधक अखिलेश गुप्ता, कृषि समन्वयक आशुतोष कुमार सिंह,समर विजय राय, अमोद कुमार, किसान सलाहकार विजयकांत मिश्र, राधाकृष्ण चौबे, शंभू कुमार साह, अश्वनी कुमार मिश्र, नागेंद्र प्रसाद शर्मा एवं कृषक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!