गोपालगंज

गोपालगंज में वेब मिडिया एसोसिएशन का हुआ गठन, कई अहम मुद्दे को लेकर पत्रकारों के बिच हुई चर्चा

गोपालगंज: तेजी से बढ़ रहे वेब मीडिया के प्रभाव को देखते हुए वेब मीडिया में समाचार लेखन एवं न्यूज पोर्टल से जुड़े पत्रकार संगठित होना शुरू कर दिए हैं। इसी क्रम में शहर के निजी संस्थान में एकत्रित हुए वेब मीडिया के पत्रकारों ने सर्वसम्मति से वेब मिडिया एसोसिएशन का गठन किया है। एसोसिएशन का कार्य क्षेत्र पूरा गोपालगंज रहेगा। वेब मिडिया से जुड़े पत्रकारों को पहचान दिलाने औऱ उनकी विश्वसनियता को बढ़ाने के लिए वेब मिडिया एसोसिएशन का गठन किया गया है। वेब मिडिया एक नई सोच और नया कांसेप्ट के साथ वेब मिडिया बहुत कम समय में बहुत ज्यादा पॉपुलर हुआ है।

इसके साथ ही सर्व सम्मति से पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया। आवाज़ टाइम्स के संपादक एसोसिएशन के सचिव बनाये गए हैं। एसोसिएशन के अध्यक्ष जीपीएल न्यूज़ के संपादक नवाब अहमद चुने गए, उपाध्यक्ष अखंड भारत न्यूज़ की संपादक रिया दुबे चुनी गई, वहीं कोषाध्यक्ष न्यूज़ 1 नेशन के संपादक फ़हद मल्लिक चुने गए।

एसोसिएशन के अध्यक्ष नवाब अहमद ने कहा कि वेब न्यूज़ पोर्टल एसोसिएशन संगठन वेब चैनल पत्रकारों के हितों में बढ़ चढ़कर कार्य करेगा। पत्रकारों के साथ हो रहा उत्पीड़न बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उनका हम अपने संगठन से हर तरह का सहयोग करेंगे और उनकी समस्याओं से शासन प्रशासन को अवगत कराएगे। उन्होंने कहा की इस संगठन के बन जाने के बाद पत्रकारों को मिलनेवाली सारी सुविधा और पहचान मिलेगी। हर समस्या का समाधान निकाला जाएगा।

कार्यक्रम में जिले से बड़ी संख्या में वेब पोर्टल के स्वामी, संपादक वेब पत्रकार शामिल हुए। सभी ने अपने अपने सुझाव भी रखे। सभी ने कहा कि यह एक बहुत अच्छी शुरुआत है। हर समय यह एहसास होता था कि यदि हमारे साथ कुछ हो जाये तो हम कहां जाएंगे। आज से हमारी बात सुनने वाला एक संगठन खड़ा हो गया।

इस मौके पर मनीष कुमार (सुभदिन न्यूज़24), अनिकेत मिश्रा (आरएम न्यूज़), अभिनव मिश्रा (अखंड भारत न्यूज़), साहेब हुसैन (सत्याग्रह टाइम्स), धनंजय कुमार (बिहार लाइव 24), साहिल अहमद (लाइव 20), सुमंत कुमार (पब्लिक टाइम्स), शोएब अख्तर (आज़ाद भारत न्यूज़) समेत अन्य पत्रकार उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!