गोपालगंज

गोपालगज: कुख्यात सुरेश यादव पर गोली मारने के मामले में प्राथमिकी हुई दर्ज, एक आरोपी गिरफ्तार

गोपालगंज: कुख्यात सुरेश यादव बयान के आधार पर थाने में गोली मारने के मामले में प्राथमिकी दर्ज दर्ज की गई है। प्राथमिकी में गांव के ही स्व. जगदीश सिंह के पुत्र अम्पू सिंह उर्फ ओमप्रकाश सिंह पर गोली मारने का आरोप लगाया है। इसके अलावे पांच अन्य पर साजिश रचने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने नामजद आरोपित को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है।

सुरेश यादव ने अपने बयान में कहा है कि वह सुबह के करीब साढ़े सात बजे अपने दरवाजे पर था। इस दौरान एक बाइक पर सवार होकर अम्पू वहां पहुंचा और अपने कमर से पिस्टल निकालकर ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगा। जिसमें उसके सीने में तीन गोली लग गई। वह जमीन पर गिर गया। इसके बाद स्थानीय लोगों व परिजनों की मदद से इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बेहतर इलाज के लिए उसे गोरखपुर फिर लखनऊ रेफर कर दिया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। मामले में अमरेन्द्र शर्मा, मतलूब आलम, कौशल यादव, मनीष कुमार सिंह कुशवाहा व पप्पू कुशवाहा पर साजिश रचने का आरोप लगाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!