गोपालगंज

गोपालगंज: अयोध्या में राम मंदिर के भूमिपूजन के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में दौड़ी ख़ुशी की लहर

गोपालगंज: आज राम जन्मभूमि अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर का भूमिपूजन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जैसे अयोध्या में किए वैसे ही भाजपा कार्यकर्ताओं में ख़ुशी की लहर दौड़ गयी। बैकुंठपुर विधायक सह प्रदेश उपाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी के डुमरिया स्थित आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ पठाखे उड़ाए, एक दूसरे को मिठाइयों खिलाए एवं जय श्रीराम के नारे भी लगाए।

भाजपा विधायक मिथिलेश तिवारी ने कहा कि ये भाजपा के लम्बी आन्दोलन के बदौलत आज राम मन्दिर का निर्माण के लिए भूमिपूजन हुआ। भारतीय जनता पार्टी जो कहती है वो करती है। भाजपा के करनी और कथनी में कोई अंतर नही है। भाजपा जो आन्दोलन शुरू किया था वो आज पूरा हो गया। राम मंदिर के भूमिपूजन होने से देश के करोड़ों हिंदुओं में ख़ुशी है। विधायक मिथिलेश तिवारी ने कहा की रामराज्य का माध्यम बने राम मन्दिर एवं राम संज्ञा भी है और विश्लेषण भी संज्ञा के रूप में वो भारतीय राष्ट्र के नायक है मंदिर के देवता है। विश्लेषण के रूप में इच्छित आदर्श है जो समवेदना, सत्याचरन औरभातृत्व पैदा करते है। इसीलिए राम राज्य की संज्ञा दी जाती है और मेरी सरकार ने जो आज काम किया हो देश के करोड़ों हिन्दुओं में काफ़ी ख़ुशी की लहर है। देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व यह नया युग प्रभु श्रीराम के आदर्शों के अनुरूप नए भारत के निर्माण का है। अंत में विधायक मिथिलेश तिवारी ने कहा कि आज के तारीख़ देश की दिशा बदलने वाली तारीख़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!