गोपालगंज

गोपालगंज: नवविवाहिता की गला दबाकर ससुराल वालों ने की हत्या, ससुराल वाले घर छोड़कर फरार

गोपालगंज के कुचायकोट थाने के मनियारा फार्म गांव में एक नवविवाहिता की गला दबाकर सोमवार की सुबह ससुराल वालों ने हत्या कर दी। हत्या करने के बाद ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गए। मृतिका राना यादव की पत्नी सिद्धि देवी थी। मायके वालों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कुचायकोट थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार तिवारी व विधि वयवस्था पदाधिकारी अनील कुमार सिंह के नेतृत्व में सुरक्षा बल घटनास्थल पर पहुंची। जहां मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मायके वालों ने बताया कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग की जा रही थी। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर गला दबाकर हत्या कर दी गई। हालांकि अभी थाने में प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है।

बता दे की पिछले साल 29 फरवरी को नगर थाने के कररिया गांव के नागेंद्र यादव की बेटी सिद्धि की शादी कुचायकोट थाने के मनियारा फार्म गांव के राना यादव के साथ काफी धूमधाम के साथ हुआ था। पति विदेश मे रहकर नौकरी करता है। शादी के बाद सिद्धि ससुराल से अपने मायके गई थी। वहां से ससुराल वालों ने 29 मई को विदाई करा कर अपने घर मनियारा लाए थे। ससुराल वालों ने उसकी हत्या गला दबाकर सोमवार की सुबह कर दी।

सोमवार की सुबह हत्या कर परिजन जब घर छोडकर फरार हो गए तो आस पास के लोगों को शक हुआ। कुछ लोग देखा कि घर मे राना की पत्नी का शव पडा है। इस घटना की सूचना आसपास के टोलो में आग की तरह फैल गई। बगल के टोला के कुछ लोगों ने मृतिका सिद्धि के मायके वालों को सूचना दी। सूचना मिलते ही मायके से काफी संख्या में लोग मनियारा पहुंचे। सिद्धि के मायके वाले परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया था।

दहेज के दानवों ने रक्षा बंधन के दिन ही एक बहन की गला दबाकर सोमवार को उसकी हत्या कर दी। सिद्धि भी सोमवार को अपने भाइयों के हाथों में कलाई में रक्षा सूत्र बांधने के लिए तैयारी में थी। उसे भी था कि रक्षाबंधन के दिन अपने भाइयों के कलाई में रक्षा सूत्र बांधेगें। लेकिन दहेज के दानवों ने उसे कहीं का नहीं छोड़ा। रक्षा सूत्र बांधने के पूर्व ही उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई। सिद्धी अपने भाइयों के बीच से सदा के लिए चल बसी।

कुचायकोट थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार तिवारी ने बताया की मनियारा में नवविवाहिता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मायके वालों के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर लिया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!