गोपालगंज

गोपालगंज के वकीलों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ कोर्ट गेट पर दिया धरना, जमकर किया प्रदर्शन

गोपालगंज वकालतखाना में शराब पीने के आरोप में नगर थाना ने पुलिस ने जहा बार कौंसिल के सचिव सहित 6 लोगो को गिरफ्तार किया है। वही गिरफ्तार होने वालो में पूर्व जदयू जिलाध्यक्ष सदानंद सिंह, गोपालगंज बार कौंसिल के सचिव शैलेन्द्र तिवारी सहित भाजपा नेता के भाई प्रमोद कुमार श्रीवास्तव भी शामिल है।

पुलिस का आरोप है की सभी लोग वकालतखाना के चैम्बर में शराब की पार्टी कर रहे थे और इसका विडियो पुलिस के पास मौजूद है। जिसकी शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने यहाँ छापामारी कर सभी 6 लोगो को शराब की बोतल के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए सभी लोगो का मेडिकल जाँच कराया गया है। लेकिन जांच में क्या रिपोर्ट आया है। पुलिस ने इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

वहीं आज रविवार को जैसे ही पुलिस सभी 6 अरोपियो को गिरफ्तार कर जेल भेजने की तैयारी कर रही थी तभी स्थानीय अधिवक्ता कोर्ट परिसर के सामने खड़े होकर नगर थाना पुलिस के सामने हंगामा और प्रदर्शन करने लगे। सिविल कोर्ट गोपालगंज के वकीलों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रविवार को कोर्ट के गेट पर धरना दिया। नाराज अधिवक्ता जिला विधिज्ञ संघ के महासचिव के साथ ही एक अन्य अधिवक्ता व कुछ मोवक्किलों को शराब का झूठा केस बनाकर गिरफ्तार कर लिए जाने का आरोप लगा रहे थे। जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए काफी संख्या में वकील देर शाम तक कोर्ट गेट के सामने रोड जामकर धरना पर बैठे रहे। ये सभी गिरफ्तार वकीलों को जमानत देने व वकीलों पर पुलिस ज्यादती बन्द करने की मांग कर रहे थे।

वही गिरफ्तार आरोपी व अधिवक्ता संघ के सचिव शैलेन्द्र तिवारी ने खुद को बेकसूर बताया है। उन्होंने कहा की वे अपने चैम्बर में सरपंच जी उर्फ़ जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष सदानंद सिंह, प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, रंजित राय, अनूप कुमार सिंह और गिरिजेश कुमार बैठे थे। तभी नगर थाना पुलिस आई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके ऊपर शराब पीने का आरोप लगाया है। साथ शैलेन्द्र तिवारी ने बताया की पुलिस को एक शराब का खुला बोतल भी मिला है। जो उनके चैम्बर से नहीं बल्कि थोड़ी दुरी से बरामद हुआ है। जो साजिश के तहत उन्हें फंसाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!