गोपालगंज

गोपालगंज के मांझागढ़ प्रखंड में सात पंचायतों में फैला बाढ़ के पानी से फसल हुआ पूरी तरह बर्बाद

गोपालगंज के मांझागढ़ प्रखण्ड अंतर्गत पुरैना गांव के समीप गुरुवार की रात्री में टूटे सारण तटबन्ध के वजह से गौसिया निमोइया भैषही पुरैना सहित चार पंचायत जलमग्न हो गया। वही मांझा पूर्वी मांझा पछमी कर्ण पूरा कोइनी में बाढ़ के पानी प्रवेश करने से हजारो एकड़ में लगे फसल बर्बाद हो गया है। लाखों रुपया खर्च की गई धान के खेती बर्बाद होने से दाने दाने के लिए किसान मोहताज हो गए है।

वही दूसरी तरफ मांझा पूर्वी पंचायत के लँगतु हाता में दियरा से आकर बसे करीब सौ घरों में बाढ़ की पानी प्रवेश कर गया है। जिससे तबाही मची हुई है। एक तरफ कोरोना माहामारी से बचाव हेतु लगाए गए लॉक डाउन के चलते लोगो की रोजी रोटी बन्द हो गयी है। वही आई प्रलयकारी बाढ़ की कहर ने घर बार छोड़ कर सड़को पर रहने के लिए लोगो को विवश कर दिया है। वही घर के सारे समान पानी मे बह गए है। प्रशासन लोगों के रहने और खाने की व्यवस्था कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!