गोपालगंज

गोपालगंज: ट्रैक्टर चालक ने खोया अपना नियंत्रण, अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर सडक किनारे पलटी, दो घायल

गोपालगंज के कटेया थाना क्षेत्र के भगवानपुर पंचायत भवन के समीप जमुनहां- सेमरा मुख्य पथ पर गोपालगंज की ओर जा रहा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें चालक और खलासी घायल हो गए। घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया गया। जहां से डॉक्टरों ने रेफर कर दिया।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि पश्चिमी चंपारण जिले के अभिषेक कुमार और मनोज कुमार ट्रैक्टर चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करते है। नल जल योजना के लिए सड़क किनारे ट्रैक्टर से गड्ढे खोदने का काम करते है। बरसात होने के चलते पाईप डालने का काम बंद हो गया है। गुरुवार को ट्रैक्टर लेकर वे घर जा रहे थे। इसी दौरान भगवानपुर पंचायत भवन के समीप ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें चालक और खलासी घायल हो गए। स्थानीय लोगों के द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया जहां से डॉक्टरों ने उन्हें रेफर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!