गोपालगंज

गोपालगंज में जहरीला ताड़ी पिने से युवक की तड़प तड़प कर मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

गोपालगंज में जहरीला ताड़ी पिने से जहा 33 वर्षीय युवक की तड़प तड़पकर मौत हो गयी। वही इस मौत के बाद मृतक के परिजनों ने उसके दोस्तों पर ही ताड़ी में जहर मिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना नगर थाना हनुमानगढ़ी वार्ड नम्बर 6 की है। हत्या का आरोप लगाए जाने के बाद नगर थाना पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। 33 वर्षीय मृतक का नाम संतोष प्रसाद है। वह नगर थाना के हनुमानगढ़ी निवासी मोतीलाल प्रसाद का पुत्र था।

नगर थाना में तैनात एसआई ब्रिजनंदन राय ने बताया की मृतक की पत्नी सरिता देवी ने आरोप लगाया है की उसके पति को ताड़ी पिने के लिए दोस्तों ने बुलाया। फिर दोस्तों ने ही उसके ताड़ी में जहर देकर उसकी हत्या कर दी है। मृतका की पत्नी ने अभी तक किसी को नामजद नहीं किया है। लेकिन पत्नी के आरोप के बाद मामले की छानबीन शुरू कर दी गयी है। मृतक के शव को सदर अस्पताल में लाया गया है। जहा उसका पोस्टमार्टम कराया जायेगा। उसके बाद पुलिस मौत के कारणों की पड़ताल करेगी।

बहरहाल हत्या के आरोप के बाद मृतक के सभी दोस्त फरार है. वही घर में कोहराम मच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!