गोपालगंज में नहीं थम रहा है कोरोना का मामला, फिर मिले 4 नए मरीज, अब 45 हुए एक्टिव मरीज
गोपालगंज में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज फिर 4 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ मिले है। जिसमे 2 सिधवलिया और 2 बैकुंठपुर प्रखंड में मिला है। जिले में अब कोरोना पॉजिटिव मरीजो की संख्या बढ़कर 119 हो गयी जिसमे पूर्व में 74 निगेटिव हो कर डिस्चार्ज हो चुके है वहीं अब 45 कोरोना पॉजिटिव एक्टिव केस है।
आज जिले में कुल 4 नए मामले सामने आये है। सभी मरीज 19 मई से 26 मई के बीच में बाहर से अपने गृह जिले में आये थे। सभी मरीजो को क्वारंटाइन सेण्टर में रखा गया है। सभी लोगों का सैंपल 31 मई को लिया गया था वहीं इन सभी लोगों का पोसिटिव रिजल्ट आज आया है। कोरोना पॉजिटिव मरीजो में की उम्र 32 साल से 62 साल के बीच में है। सभी मरीजो को क्वारंटाइन सेण्टर में रखा गया है। जिले में अब कोरोना मरीजो की संख्या बढ़कर 119 हो गयी है। जिला प्रशासन के द्वारा जारी आंकड़ो के मुताबिक पूर्व में 74 मरीजो में नेगेटिव केस आने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया था। लेकिन अभी भी जिले में 45 एक्टिव केस है।
कोरोना के नए मामले :-
क्रमांक | प्रखंड | गाँव | उम्र | कहाँ से आए है | कब आए है |
1 | सिधवलिया | सल्लाहपुर | 32 | मुंबई | 19-05-2020 |
2 | सिधवलिया | सुराहिया | 21 | दिल्ली | 22-05-2020 |
3 | बैकुंठपुर | बिस्तौल | 32 | गुजरात | 26-05-2020 |
4 | बैकुंठपुर | सफियाबाद | 62 | जमशेदपुर | 24-05-2020 |