गोपालगंज

गोपालगंज के फुलवरिया में दहेज में बाइक की मांग पूरी नहीं होने पर महिला की फंदा लगाकर हत्या

गोपालगंज के फुलवरिया थाना क्षेत्र के बनिया छापर गांव में दहेज में बाइक की मांग पूरी नहीं होने पर एक महिला की गले में फंदा लगाकर हत्या कर दी गई। ग्रामीणों से सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इस घटना को लेकर मृतका के भाई के बयान पर सास सहित चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। सभी आरोपित घर छोड़कर फरार हो गए हैं। पुलिस आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी अभियान चला रही है।

बताया जाता है कि उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के खामपार थाना क्षेत्र के खामपार गांव निवासी परशुराम गुप्ता की पुत्री 26 वर्षीय रीता देवी की शादी फुलविया के बनिया छापर गांव निवासी अमरजीत गुप्ता के साथ हुई थी। शादी के बाद ससुराल आने पर रीता देवी से दहेज में बाइक व नगद राशि की मांग की जाने लगे। इसके लिए इन्हें प्रताड़ित किया जाने लगा। इस बीच रीता देवी के पति अमरजीत गुप्ता गुजरात में नौकरी करने चले गए। लेकिन पति के बाहर जाने के बाद भी दहेज के लिए रीता देवी को प्रताड़ित किया जाता रहा। इसके बाद भी मांग पूरी नहीं हुई तो मंगलवार की रात रीता देवी के गले में फंदा लगाकर उनकी हत्या कर दी गई। बुधवार की सुबह इस घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इस घटना को लेकर मृतका के भाई प्रदीप गुप्ता के बयान पर मृतका की सास सहित चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। सभी आरोपित घर छोड़कर फरार हो गए हैं। पुलिस आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी अभियान चला रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!