गोपालगंज

गोपालगंज सांसद डॉ आलोक कुमार सुमन तीन साल तक सांसद निधि का फंड आपदा पर करेंगे खर्च

गोपालगंज के जदयू सांसद डॉ आलोक कुमार सुमन 2022 तक सांसद निधि का रुपया आपदा पर खर्च करेंगे।इसकी जानकारी देते हुए सांसद ने कहा कि आज पूरा विश्व कोरोना जैसी महामारी से परेशान है। ऐसे में इस समय जो फंड है उसका उपयोग आपदा में खर्च की जाएगी। जिससे लोगों के  जीवन में व्यापक सुधार आएगा।उन्होंने कहा कि जिले के हमारे डॉक्टर और पुलिस अधिकारी ,जवान जो दिन रात कोरोना से लड़ रहे हैं।उनका हर समय हौसला अफजाई करते रहना है। वो सभी अपने जान को खतरे में डाल कर हमें सुरक्षित रख रहे है। सांसद ने कहा कि सरकार के निर्देश का पालन कर हम सब सुरक्षित रह सकते है।

आप को बता दे की बिहार में पहला जिला गोपालगंज था जहां कोरोना के जांच के लिए किट उपलब्ध कराया गया था। जिला प्रशासन के सहयोग से सभी को मदद पहुंचाई जा रही है। सांसद ने कहा कि सरकार गरीबों के लिए भी कार्य की है।किसी को भी पैनिक होने की जरूरत नहीं है। इस संकट में सभी को साहस के साथ रहने की आवश्यकता है।इसके पहले प्रशासन को 1 करोड़ की राशि दी गई थी।

सांसद डॉ आलोक कुमार सुमन ने बताया की कोरोना महामारी में फंसे लोगों के बीच खाद्य सामग्री जिला प्रशासन की मदद से पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि  रोज कई लोगों का मदद किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!