गोपालगंज: कोरोना पॉजिटिव वाले लुहसी गांव में दो दिन बाद भी नही हुआ सेनेटाइजेशन का कार्य शुरू
गोपालगंज के उचकागांव प्रखंड के लुहसी मौजे में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मरीज मिलने की पुष्टि होने के बावजूद भी पुष्टि होने के 2 दिन बाद भी प्रशासनिक स्तर से गांव में सैनिटाइजेशन का कार्य शुरू नहीं होने से रविवार के दिन ग्रामीणों में काफी रोष देखा गया।
इस संबंध में ग्रामीणों का कहना था कि शनिवार के दिन प्रशासनिक स्तर पर अग्निशमन वाहन के माध्यम से कर्मियों द्वारा लुहसी गांव के बगल के साथी गांव में सैनिटाइजेशन का कार्य किया गया। जबकि जिस गांव में कोरोना वायरस का पॉजिटिव मरीज मिलने की पुष्टि हुई है उस गांव के किसी भी टोले में रविवार के दिन भी सैनिटाइजेशन का कार्य शुरू नहीं हो सका है। ग्रामीणों का कहना था कि गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम अभी तक दिखाई नहीं दी है और सेनेटाइज करने वाले कर्मी भी किसी टोले में दिखाई नहीं दिए। केवल खानापूर्ति के नाम पर आंगनबाड़ी सेविका और आशा कार्यकर्ताओं के द्वारा घर का दौरा किया जा रहा है। प्रशासन की ऐसी अनदेखी के कारण गांव में लोगों के बीच संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है।