गोपालगंज

गोपालगंज: कोरोना पोजिटिव मामला आने के बाद प्रशासन हाई अलर्ट, शहर को सैनिटाइज की प्रक्रिया शुरू

गोपालगंज में कोरोना का पोजिटिव मामला सामने आने के बाद गोपालगंज जिला प्रशासन जहां हाई अलर्ट मोड पर है। वही गोपालगंज शहर को सैनिटाइज करने की प्रक्रिया युद्ध स्तर पर जारी है। गोपालगंज जिला प्रशासन द्वारा नगर परिषद के सहयोग से गोपालगंज शहर के सभी वार्डों में दमकल की गाड़ियों से सैनिटाइजर का छिड़काव किया जा रहा है। इसके लिए कई गाड़ियों को यहां लगाया गया है। इसके अलावा थावे प्रखंड के बेदुटोला गांव के लिए एक रिजर्व गाड़ी रखा गया है। जहां उस गांव के सभी घरों को सैनिटाइज किया जा रहा है। गोपालगंज के डीएम अरशद अजीज ने शहर में चलाए जा रहे दवाओं के छिड़काव का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि कैसे शहर के सभी मोहल्लों को सैनेटाइज करने के लिए दवाओं का अत्याधुनिक तरीके से छिड़काव किया जा रहा है।

गोपालगंज के सदर एसडीएम उपेंद्र कुमार पाल ने बताया कि गोपालगंज शहर में सभी 28 वार्डों में सैनिटाइजर का छिड़काव किया जा रहा है। यह छिड़काव अगले 14 अप्रैल तक चलेगा। क्योंकि गोपालगंज जिले में कोरोना का पोजिटिव मरीज़ सामने आया है। इसके बाद से जिले में युद्ध स्तर पर छिड़काव किया जा रहा है। सदर एसडीएम ने बताया कि थावे के बेदुटोला में एक पेसेंट में कोरोना का पोजिटिव मामला सामने आया था। उसके बाद से उस गांव को भी अगले 14 दिनों तक सैनेटाइज किया जाएगा। इस गांव के अलावा प्रखंड के सभी प्रभावित गांवों को भी सैनेटाइज करने की योजना है। जिसके तहत सभी गांव में छिड़काव किया जाएगा।

बता दें कि गोपालगंज में कोरोना का एक पोजिटिव केस सामने आया है। जिले से 400 से अधिक लोगों का सैंपल पटना जांच के लिए भेजा गया है। इसके अलावा गोपालगंज में क्वॉरेंटाइन सेंटर बनाए गए हैं। जिसमे कई लोगों को सर्विलांस पर रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!