गोपालगंज

गोपालगंज के मीरगंज में सड़क दुर्घटना में दो बाईक सवार युवको की हुई दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

गोपालगंज में सड़क दुर्घटना में दो बाईक सवार युवको की जहा दर्दनाक मौत हो गयी। वही इस घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया। घटना मीरगंज थाना के जिगना गाव के समीप की है। मृतको की पहचान मीरगंज थाना के जिगना गाव निवासी राजकिशोर सिंह के  राजू सिंह और जसवंत सिंह के पुत्र विशाल सिंह के तौर पर हुई है।

जानकारी के मुताबिक कल शुक्रवार को देर शाम राजू सिंह और विशाल सिंह बुलेट बाईक से अपने घर से किसी काम के लिए मीरगंज जा रहे थे। बुलेट बाईक का स्पीड ज्यादा होने के कारण मीरगंज थाना के जिगना गाव के समीप बिपरीत दिशा से आ रही बैलगाड़ी में ठोकर मार दी। जिससे राजू सिंह की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। जबकि विशाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोग घायल विशाल सिंह को सिवान सदर अस्पताल लेकर जा रहे थे। जहा रास्ते में ही विशाल की मौत हो गयी। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया।

इस घटना के सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची मीरगंज पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!