गोपालगंज

गोपालगंज में जमीनी विवाद में एक युवक की गोली मार कर हत्या, हत्या के बाद इलाके में फ़ैली सनसनी

गोपालगंज में जमीनी विवाद में एक और युवक की गोली मार कर जहा सरेआम हत्या कर दी गयी। वही हत्या के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गयी। घटना मांझागढ़ थानाक्षेत्र के उमर मठिया गाँव की है। मृतक युवक अपने बहन के ससुराल में किसी निजी काम से आया हुआ था। तभी हथियार बंद पड़ोसिओ ने उसकी गोलिओ से भुनकर हत्या कर दी।

बताया जाता है कि नगर थाना क्षेत्र के हरबासा गांव निवासी नागेंद यादव माझा थाना क्षेत्र के उमर मठिया गांव में अपने रिश्तेदार के यहाँ गए थे। इसी बीच पूर्व से चल रहे भूमि विवाद को लेकर कुछ लोगों ने नागेंद यादव की गोली मारकर हत्या कर दी।

मृतक की माँ उर्मिला देवी ने बताया की उनका अपने पड़ोसिओ ने जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी बीच नागेन्द्र यादव अपने बहन के घर उमरमठिया गया हुआ था। वही उसके ऊपर दबंग ने अपनी दोनाली बन्दुक से उसे ताबड़तोड़ कई गोली मारी। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। मृतका के माँ के मुताबिक हत्या करने वालो में गांव के ही दो लोग शामिल है। मृतका के माँ के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अभीतक इस मामले में किसी भी आरोपी की गिरफ़्तारी नहीं हुई है।

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही पुलिस इस घटना को लेकर मामले की जांच पड़ताल करने में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!