गोपालगंज

गोपालगंज पहुँची जेएनयू की छात्रा, पदयात्रा कर दे रही पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गोपालगंज: जीवन सुनहरा है, ‘अपनी बेहतर भविष्य के लिए पर्यावरण बचाएं’। इसी संदेश के साथ जेएनयू की पीएचडी (शोध) की छात्रा निजारा फुकन असम से नयी दिल्ली तक पदयात्रा कर रही हैं। असम के शिवसागर जिला निवासी निजारा पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य कर रही संस्था वृक्षबंधु की सचिव हैं। शनिवार को बरौली पहुंचने के बाद थानाध्यक्ष रितेश कुमार मिश्रा और महिला पुलिसकर्मियों ने साथ दिया।

बरौली में ठहराव के बाद यूपी के रास्ते होकर दिल्ली के लिए निकली निजारा ने बताया कि पर्यावरण का संरक्षण सरकार व संस्थानों के साथ हरेक नागरिक की जिम्मेदारी है। एक दिसंबर 2019 को निजारा ने पदयात्रा शुरू की थी। 2250 किलोमीटर की पदयात्रा में निजारा असम, पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तरप्रदेश व नई दिल्ली के 50 हजार से अधिक लोगों से मिलकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देंगी।

उन्होंने बताया कि यात्रा का मकसद आमलोगों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुकता पैदा करना है। नई दिल्ली पहुंचने पर राष्ट्रपति को आठ सूत्री मांग पत्र सौपेंगी। इनमें पर्यावरण संरक्षण के लिए केंद्रीय सुरक्षा बल की स्थापना, असम में जैव विविधता का संरक्षण, लकड़ी के वाणिज्यिक कार्य के लिए विशेष कानून बनाने की मांग शामिल हैं। बरौली में निजारा का थानाध्यक्ष के अलावा सामजसेवियों व शिक्षाविदों ने स्वागत किया।

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!