गोपालगंज

गोपालगंज उचकागांव में दो भाइयों के बीच मारापीटी के बीच छत से गिरने से एक युवक की हुई मौत

गोपालगंज: उचकागांव थाना क्षेत्र के ब्रह्माईन गांव में दो भाइयों के बीच घर के छत पर चल रहे मारपीट के दौरान एक भाई के संतुलन खोकर छत से आंगन में गिरने से बुरी तरीके से जख्मी हो गया। जिसे लोगों द्वारा इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी चिंताजनक हालत को देखते हुए डॉक्टरों द्वारा सदर अस्पताल में रेफर कर दिया गया। जहां उसे डॉक्टर द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। मामला शुक्रवार की रात की बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि ब्रह्माईन गांव के शिवप्रसाद साह के बेटे मंटू साह और जगलाल साह के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। जिसको लेकर शुक्रवार की रात घर के छत पर मारपीट चल रही थी। इसी दौरान एक भाई जगलाल साह के असंतुलित होकर छत से गिरने से वह बुरी तरीके से जख्मी हो गया। जिसे परिजनों द्वारा इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उचकागांव में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा उसकी चिंताजनक हालत को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया।

ग्रामीणों की मानें तो दोनों भाई में आए दिन किसी न किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद चलता रहता था। इसी दौरान शुक्रवार की रात हुई मारपीट के दौरान संतुलन खोने से युवक जगलाल साह अपने घर के छत से जमीन पर गिर कर बुरी तरीके से जख्मी हो गया। जहां उसकी इलाज के क्रम में मौत हो गई। देर रात अस्पताल में पोस्टमार्टम नहीं होने पर परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को वापस घर लाकर परिजनों द्वारा उनका दाह संस्कार कर दिया गया। घटना के बाद से मृतक युवक के घर पर चीख-पुकार मची हुई थी। घटना के बाद से तरह-तरह के आरोप प्रत्यारोप लगाए जा रहे थे। वैसे समाचार लिखे जाने तक मामले में थाने में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!